सिक्ख समाज के लोगो ने हर्षोउल्लास के साथ निकाला नगर कीर्तन …..

0
867

बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारे से सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के 356वे प्रकाश पर्व के मौके पर नगर कीर्तन बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

बता दें कि सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के 356 वे प्रकाश पर्व को सिख समाज के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी के चलते प्रकाश पर्व के मौके पर बाजपुर के बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन धूमधाम के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु के पांच प्यारों के अलावा गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान की झांकी, गतका पार्टी, भांगड़ा पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा युवा टोली द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।

बाबा प्रताप सिंह – सेवादार, गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला, बाजपुर।

इस मौके पर सारा शहर गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के जयकारों और गुरुवाणी से भक्ति में हो गया। इस मौके पर गुरु के प्यारो ने गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वही नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने नगर कीर्तन में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here