सुहागरात पर अजीब हरकतें करने लगा पति, रात को उठकर करने लगा मेक-आप

0
1050

शादी में सात फेरों के बाद सुसुराल पहुंचते ही दुल्हन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। आखिरकार परिजनों की रजामंदी के बाद लड़की की शादी उसके मनपसंद के लड़के के साथ हो गई थी। लेकिन, शादी के बाद सुहागरात में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन के होश उड़ गए।

दुल्हन को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसने जिसके साथ जीवनभर साथ रहने की कसमें खाई हैं वो एक ‘गे’ (समलैंगिक) युवक है। दुल्हन ने दूल्हे के गे ‘होने की बात का खुलासा आने परिजनों ने से कर डाली।

दुल्हन और परिजनों ने इस बात की शिकायत राज्य महिला आयोग में भी की है। यह पूरा हैरान करने वाला मामल हरिद्वार जिले में सामने आया है। शादी के बाद नई नवीली दुल्हन ने अपने पति और सुसराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का रुतौर से आरोप है कि उसका पति ‘गे’ है।

नजदीक आने के बजाय उसका पति रात-रात को उठकर मेक अप करता रहता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे और उसके परिजनों को धोखा रखकर उसकी शादी करवाई। बताया कि इसी साल हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी।

आरोप लगाया कि शादी करने के लिए उसे पूरी तरह से धोखा में रखा है। दुल्हन के परिजनों के भी ससुराल वालों को कोसते हुए कहा कि जब उनका लड़का ‘गे’ था तो उसकी शादी करवाकर उनकी बेटी की जिंदगी क्यों बर्बाद की?

बताया कि किसी परिचित के माध्यम से उनकी बेटी की शादी हुई थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि खुलासे के बाद वह काफी दुखी है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

शादी में खर्च किए लाखों रुपये कार भी दी

लडकी के परिजनों का कहना है कि शादी में करीब-करीब 70 लाख रुपये से भी ज्यादा का खर्चा हुआ है। शादी में दूल्हे को लग्जरी कार भी दी गई थी। इसके अलावा, बेटी को सोने के महंगे आभूषण भी दिए गए थे। परिजनों का कहना था कि शादी में ससुराल वालों की सारी मांगों को पूरा भी किया गया था।

शादी से पहले दुल्हन से कभी नहीं मिला दूल्हा

दोनों परिवारवालों की रजामंदी के बाद ही शादी तय हुई थी। शादी से पहले लड़की जब भी लड़के से मिलने को बुलाती या बात करना चाहती थी तो लड़‌का दूरी बना लेता था। लड़का रात को जल्दी सोने का बहाना बनाकर लड़की से बात करने का टालता रहता था। यही नहीं, लड़की का अरोप है कि वॉयस कॉल में बात करने की वजह से लड़का सिर्फ मैसेज पर ही बात करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here