सेक्स से किया इनकार तो प्रेमिका पर भड़का प्रेमी; कंक्रीट से किया ऐसा वार कि महिला ने तोड़ा दम

0
50

एक 24 वर्षीय महिला की हत्या उसके किशोर प्रेमी ने केवल इस बात पर कर दी क्योंकि उसने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। महिला की हत्या पिछले हफ्ते की गई थी। पुलिस इस केस को सुलझाने में जुटी थी। उसने महिला की हत्या के आरोप में उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हुई हत्या के इस मामले को पुलिस ने मंगलवार को सुलझा लेने का दावा किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के किशोर प्रेमी ने ही उसकी हत्या कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से की थी। महिला ने किशोर के साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से वह भड़क गया और महिला पर कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से वार कर दिया था।

महिला का शव 28 नवंबर को सरायकेला थाना अंतर्गत खरखाई नदी के किनारे मिला था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था, जैसा कि उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला 27 नवंबर की शाम को खरकई नदी के किनारे राहुल से मिलने गई थी। उस समय उसने उससे सेक्स की मांग की। महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी राहुल उसके साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस जांच से असंतुष्टि जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश हंसदा ने दावा किया कि हत्या वाली जगह पर एक से अधिक लोग मौजूद थे। नदी किनारे तीन प्लेट नाश्ता, शराब और शीतल पेय की बोतलें मिली थीं। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी घनसीराम मुर्मू उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here