सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, महीनों तक किया रेप; मां की शिकायत पर पहुंचा जेल

0
1241

गर्जना न्यूज : एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सौतेले पिता ने महीनों तक उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/politics/सरकार-के-खिलाफ-अर्धनग्न-ह/

शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है। वर्तमान में वह एक निकटवर्ती गांव में दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बताया उसका सौतेला बाप पिछले साल अक्तूबर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/sPUqUdowTiYXAtG8/?mibextid=qi2Omg

वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पुत्री के बताने के बाद उसने पति से इसका विरोध दर्ज कराया तो उसने उसे और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी।

https://www.facebook.com/share/v/yURGrbAtZpXEFQu9/?mibextid=qi2Omg

महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here