स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

0
68

बाजपुर के दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के धामपुर निवासी तनुज राणा पुत्र उदयराज स्कूटी से सवार होकर रुद्रपुर की ओर जा रहा था कि बाजपुर के दोराहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर तनुज का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी के डिवाइडर से टकराने से तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ तैय्यब ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here