स्मैक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, ASI का मोबाइल फोन छीनकर फेंका, 10.71 ग्राम स्मैक बरामद

0
343

पुलिस टीम स्मैक के धंधे में लिप्त एक युवक को पकड़ने गई – थी। इस दौरान लोगों ने पुलिस कर्मियों – के साथ धक्का-मुक्की की। एक एएसआई का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। उसके बाद बाजपुर और गदरपुर से पुलिस बुलाई गई।

केलाखेड़ा पुलिस ने गांव में गश्त की लेकिन आरोपी घरों से भाग गए थे। पुलिस ने एक महिला को 10.71 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम गांव रंम्पुराकाजी के गांव गुलाब का माजरा में अवैध स्मैक बिकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस स्मैक बेचने के कारोबार में लिप्त महिला के बेटे को पकड़ने के लिए गांव गुलाब का मुजरा पहुंची। इस दौरान लोगों ने विरोध कर दिया। जिस पर पुलिस और लोगों से तीखी झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने एक एएसआई का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया था।

उसके बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। बाजपुर, गदरपुर थानों से पुलिस बुलाई गई। भारी पुलिस बल के साथ गांव में गश्त की गई। लेकिन आरोपी घरों से फरार मिले।

प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र राजपूत के अनुसार पुलिस टीम ने दबिश देकर गांव गुलाब का माजरा निवासी गुरमीत कौर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10.71 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

केलाखेड़ा पुलिस मुखबिर की सूचना पर स्मैक बेचने के आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। अभद्रता करने वालें आरोपी फरार है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। –विभव सैनी सीओ बाजपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here