स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
314

बाजपुर के वार्ड नंबर एक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उप केंद्र पर स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे सुल्तानपुर पट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर खालिद ने शिविर में पहुंचे 58 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाई वितरित की।

इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉक्टर पीडी गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके चलते शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों का टीकाकरण निशुल्क जांच दवाएं और परामर्श दिया जा रहा है।

शिविर में एएनएम मनविंदर कौर, निशा चौहान, आशा देवी, रीता कश्यप, मनोज देवी, संतोष, प्रेम देवी, मैना यादव, गीता देवी, शशि वाला, राजरानी आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here