हज यात्रा पर जाने से पहले मिली ऐसी सूचना कि मच गई अफरा तफरी

0
1189

एक हज यात्री की यात्रा को रद्द कर दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उनकी यात्रा को रद्द करने की सूचना दी गई है। इससे हज यात्री के परिवार व रिश्तेदारों में हड़कंप मचा है। हज यात्री को 20 मई को दिल्ली से जद्दाह के लिए रवाना होना था।

हज यात्रा पर जाने की खुशी में मिलक खौद निवासी मोहम्मद अली ने रिश्तेदारों की दावत की थी। रिश्तेदारों का जुटना भी शुरू हो गया था। 19 मई की दोपहर दो बजे मोहम्मद अली को मिलक खौद से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन 18 मई की शाम अचानक दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मोहम्मद अली को हज यात्रा रद्द करने की सूचना मिली। इससे उनके परिवार और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई।

यह वीडियो जरूर देखें : https://youtu.be/j9tr_8Zj8oY?si=KMoWqx9AJvUoA2am

आनन-फानन में हज यात्री और उनके रिश्तेदार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपने एजेंट से जानकारी की तो एजेंट ने भी हज यात्रा रद्द होने की जानकारी दी। हज यात्रा पर जाने वाले मोहम्मद अली का कहना है कि सऊदी अरब में इसी नाम और वल्दियत (पिता का नाम) के व्यक्ति ने कोई अपराध किया है। जबकि, वह पहली बार ही हज करने जा रहे थे। उन्होंने ठीक से जिला मुख्यालय भी नहीं देखा है।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/पांच-करोड़-का-फर्जी-चेक-दब/

हज यात्रा रद्द होने से उनके हौसले पस्त हो गए हैं। मोहम्मद अली मजदूरी करके अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती करते हैं। हज यात्रा रद्द होने से उनकी सारी खुशियां काफूर हो गई हैं। इसके लिए वह अपनी किस्मत का ही दोष मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here