हरक की विदाई और सरिता के स्वागत पर भाजपा प्रवक्ता ने क्यो बोली यह बात….

0
1317

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वही नेताओं का दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है।

जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने के बाद अब हरक सिंह रावत ने भाजपा को विदाई दे दी है। वही कांग्रेस की परिवारवाद की नीति से परेशान होकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस विदाई दे दी है।

राजेश कुमार प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी

वही दल बदल की राजनीति पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है, लेकिन हरक सिंह रावत ब्लैक मेलिंग की राजनीति पर भरोसा करते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here