हरिद्वार में जीजा-साली चला रहे थे सेक्स रैकेट, इंस्टाग्राम पर फंसाते थे लड़कियां

0
15

हरिद्वार में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो रिश्ते में जीजा और साली हैं। उनके कब्जे से युवती को भी मुक्त कराया गया। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस की जांच के अनुसार जीजा और साली सोशल मीडिया पर लड़कियों को नौकरियों का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलते थे।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी में कुछ महिलाएं और पुरुष सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान इरफान, सोफियान, एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली। इनके कब्जे से चार फोन, तीन हजार रुपये व कार बरामद हुई।

किराये के मकान में गंदा काम

जांच में पता चला कि आरोपी कई दिनों से किराये के मकान में अवैध गतिविधि कर रहे थे, जिससे आसपास के लोग भी परेशान थे। इधर, रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से 29 वर्षीय युवती मुक्त कराई गई।

सोशल मीडिया में देते थे नौकरी का झांसा

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी कलियर के रहने वाले हैं। इरफान और आरोपी महिला के बीच जीजा-साली का रिश्ता है। आरोप है कि यह लोग सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को नौकरी का झांसा देकर सेक्स रैकेट में धकेलते थे और फिर ग्राहकों से संपर्क कर उनसे पैसा वसूलते थे।

पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द किया

पुलिस के अनुसार, जिस युवती को मौके पर मुक्त कराया गया, आरोपियों ने उससे इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया था। आरोपियों ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे कलियर से हरिद्वार बुला लिया। रानीपुर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क साधकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की जांच जारी है।

किशोरी से दुष्कर्म में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

दूसरी ओर लक्सर के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और एक युवक के दुष्कर्म करने पर कोतवाली पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही तीन युवक एक महिला की मदद से उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद उनमें से एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को घटना का जिक्र करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here