हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जिला सह संयोजक बने राजू पंडित…

0
871

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बाजपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू पंडित को पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद राजू पंडित द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वही कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही है इसी के चलते उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बाजपुर के चीनी मिल निवासी राजू पंडित को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। इस दौरान राजू पंडित ने बताया कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा वितरित करेंगे साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here