हैवानियत: स्कूल में 7वीं के छात्र को इतना पीटा, आंख-कान से खून; दिखना-सुनना भी बंद

0
445

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सातवीं के छात्र से हैवानियत की हद पार हो गई। स्कूल संचालक ने मासूम को इतना पीटा कि उसके आंख-कान से खून बहने लगा। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे दिखना-सुनना भी बंद हो गया।

घटना मंगलवार को खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात स्थित एक निजी स्कूल की है। घायल छात्र को पहले गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना क्या है

न्यामतपुर, खानपुर गांव निवासी आयुष (13) पुत्र रामकुमार केएस चिल्ड्रन एकेडमी में सातवीं का छात्र है। स्कूल संचालक सतीश कुमार का भतीजा भी इसी स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को लंच टाइम में दोनों के बीच कहासुनी हुई। शिकायत मिलने पर संचालक कक्षा में पहुंचा और आयुष की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से उसके बाएं कान और आंख से खून बहने लगा। घबराए संचालक ने छात्र को दो बच्चों के साथ घर भेज दिया। बच्चे की हालत देखकर परिजन उसे लक्सर के क्लीनिक ले गए, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश और बाद में दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

पिता रामकुमार के अनुसार, बेटे की आंख और कान से खून नहीं रुक रहा है और डॉक्टरों ने उसकी देखने-सुनने की क्षमता लौटने की संभावना शून्य बताई है। उधर, संचालक सतीश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि दोनों बच्चे घर पर खेलते हुए छत से गिरे थे और झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here