हैवानियत ; 13 साल की किशोरी से गैंगरेप, दरिंदों ने हाथ पैर बांधकर फेंका

0
39

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अयोध्या रोड पर हुई दुस्साहसिक वारदात में सोमवार तड़के घर के बाहर टहल रही 13 साल की किशोरी से दरिंदों ने गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों ने हाथ-पैर बांधकर दुपट्टे से गला कसा। किशोरी को मरा समझकर जंगल में फेंककर भाग निकले। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना अयोध्या रोड की है। जहां सोमवार सुबह खून से लथपथ किशोरी जंगल में पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। युवती की सांसे चल रही थीं। आनन-फानन मे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरिंदों की पिटाई से किशोरी के गले और अन्य अंगों में गंभीर चोटें हैं। चिनहट पुलिस ने किशोरी की बहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल को जाने वाले मार्ग की सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

किशोरी की बड़ी बहन के मुताबिक छोटी बहन तड़के घर के बाहर टहल रही थी। काफी देर तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई पर कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 10:12 बजे जंगल में पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे। बहन के निजी अंगो से खून बह रहा था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां बहन को भर्ती कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here