होटल में लड़की ने युवक के उतारे कपड़े, बेहोशी में बनाई अश्लील वीडियो, BJP नेता समेत तीन गिरफ्तार

0
557

यूपी के आगरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर युवक से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक भाजपा नेता भी बताया जा रहा है। तीनों ने एक होटल में युवक को बुलाकर उसे बेहोश करके उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

आवास विकास कालोनी सेक्टर आठ निवासी युवक की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। लड़की से मुलाकात कराने के लिए जैन होटल बुलाया। आरोप है कि युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद युवती ने योजना के तहत युवक को निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ अपनी अश्लील वीडियो बनवाई। वीडियो दिखाकर युवक को धमकाया गया। दुराचार के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। कानूनी नोटिस भेजा गया।

पीड़ित युवक ने बुधवार को एक आरोपित को दीवानी में पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शकील, विराट, पिंकी, मनीष सहानी और जैन होटल के कर्मचारी व संचालक को नामजद किया था। पुलिस ने गुरुवार को शकील को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि मुकदमे में वांछित मथुरा निवासी पिंकी, मनीष सहानी और विराट को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मनीष सहानी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी है।

सामने आ सकते हैं और पीड़ित

पुलिस को आशंका है कि गैंग ने पहली बार इस अंदाज में घटना को अंजाम नहीं दिया है। आरोपित शकील से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि वह इस तरह कई लोगों को हनी ट्रैप कर चुके हैं। उनसे रकम भी वसूल चुके हैं। इस बार निशाने पर जिसे लिया वह ज्यादा पैसे वाला नहीं है। वे फेसबुक और सोशल मीडिया पर लोगों को जाल में फंसाया करते थे। पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरोपियों के खिलाफ और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here