भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र, दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने किया गणपति विसर्जन….

0
1080

अनंत चतुर्थी के दिन विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने अपने परिवार के साथ गूलरभोज जलाशय में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया और भगवान गणेश से सभी के जीवन को खुशहाल बनाने की प्रार्थना की।

बता दें कि देशभर में गणपति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जहां गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। वही अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जित किया जाता है। इसी के चलते बाजपुर के अनाज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित किया।

जिसके 10 दिन बाद विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका पूजा जिंदल के नेतृत्व में गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते महिलाओं ने अपने परिजनों के साथ गुलाल से होली खेलते हुए हर्षोल्लास के साथ गूलरभोज जलाशय में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया। इस दौरान क्षेत्र भगवान गणेश के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका पूजा जिंदल ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता है जो अपने भक्तों की हमेशा सहायता करने के लिए भक्तों के पास रहते हैं।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा जोशी, अनीता शर्मा, पुष्पा राजेश, तानिया भटनागर, पूजा पाल, अनामिका, स्वीटी जैन, रीमा, सरना दीपा अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, रचना अग्रवाल, सोनिया सहगल, प्रिया, मोना कोचर, सविता शर्मा, मोनिका गर्ग, पूनम अग्रवाल, कविता गर्ग, मीना बंसल, कृष्णा राठौर, अनीता अग्रवाल, सूचीगर्ग, गीता चंद्रा, अजय जिंदल, सतीश तलवार, धर्मवीर शर्मा, संजू जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here