15 पत्नियों और 107 बच्चों के साथ गांव में रहता है शक्स…

0
1407

एक शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं। 61 साल का यह शख्स एक छोटे से गांव में सभी पत्नियों के साथ रहता है। उन्होंने सभी पत्नियों के लिए अलग-अलग ड्यूटी तय कर रखी है ताकि उनकी जिंदगी सरलता से चल सके। शख्स ने दावा किया कि वह राजा सुलैमान की तरह हैं, जिनकी 700 पत्नियां थीं। शख्स का नाम डेविड सकायो कलुहाना है। वह पश्चिमी केन्या के रहनेवाले हैं।

Afrimax English से बातचीत में डेविड ने दावा किया कि उनका दिमाग बहुत तेज है और उसे मैनेज के लिए एक महिला काफी नहीं है। डेविड ने कहा- जैसा मेरा दिमाग है, इसे मैनेज करने के लिए एक महिला काफी नहीं है। क्योंकि मेरे दिमाग पर बहुत लोड रहता है जिसे एक महिला नहीं संभाल सकती है।

डेविड ने वीडियो इंटरव्यू में कहा- अगर मेरी 20 पत्नियां होतीं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। मैं राजा सुलैमान की तरह हूं। सुलैमान की 700 पत्नियां और 300 दासियां थीं। कुल मिलाकर एक हजार पत्नियां। डेविड की पत्नियां भी उनके साथ बहुत खुश नजर आती हैं। पत्नी जेसिका कलुहाना से डेविड के 13 बच्चे हैं। इनमें से 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। जेसिका ने कहा हमलोग शांति और एकजुटता से रहते हैं। मैं पति से बहुत प्यार करती हूं।

वहीं डेविड की पत्नी डुरीन कलुघाना ने कहा- मैं किसी से जलती नहीं हूं। हमलोग समन्वय के साथ रहते हैं। डेविड की पत्नी रोज डेविड कलुहाना ने कहा- हमलोग एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। हमलोग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि रोज, डेविड की 7वीं पत्नी हैं। रोज ने डेविड के 15 बच्चों को जन्म दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here