इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 वर्षीय लड़की से 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है।
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना यूपी के देवरिया एकौना थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले 65 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की है। घटना बुधवार की बताई गई है। जब लड़की अपने खेत में घूमने गई थी। इस दौरान नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया गया।
इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।










