भारी बारिश के बीच निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी, पुलिस ने दिखाई सख्ती..

0
262

(रिजवान अख्तर) गदरपुर में भरी बारिश के बीच जश्ने ईद मिलादुनावी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहा नगर में जश्ने ईद मिलादुनवी (बरावफात) का बरसात के चलते भी विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें नगर सहित आस-पास के गांव के लोगों ने भी जुलूस में भाग लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखाई दिया।

रविवार को पेगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लाह अलेही बसल्लम की योगे पैदाइस पर जुलूस निकाला गया। जो हाट बाजार से शुरु होकर मुख्य बाजार से होते हुए इस्लामनगर स्थित कब्रिस्तान मस्जिद पर समाप्त हुआ। इसके बाद विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया। जुलूस में सबसे आगे हाजिम पानी का छिड़काव कर फूलों की वर्षा के हजूर का रोजा था। साथ में दारुल-ए-सलाम चल रहे थे। जुलूस में विभिन्न मस्जिदों के मौलाना बग्गियों पर सवार थे और तकरीर की जा रही थी।

जुलूस में आतिशबाजी की गयी तथा जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के दिशा निर्देश यातायात व्यवस्था के बनाये रखने के लिए जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गयी थी। वही पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर हुडदंग मचा रहे लोगो पर कार्यवाही की। जिसमे पुलिस ने 3 बाईको को सीज कर दिया और कुछ वाहन चालकों के चालान किए। जिससे आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस मौके पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, मो. आलम, बली अहमद, इरशाद हुसैन, सिब्ते नबी, सुभान अहमद, इब्रे हसन, तारिक उल्ला खा, जुल्फेकार, मन्तियाज अली, कारी मुबारक, जाने आलम, मौ. मौमीन, रिजवान हुसैन, शफीक बाबा, सागर अली, रईस अहमद, रफीक अहमद, नजाकत अली, सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here