इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर लड़कियों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल..

0
361

गर्जना न्यूज : इंस्टाग्राम के शौक ने कुछ लड़कियों को एक दूसरे की दुश्मन बना दिया, इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर किये गये कमेंट पर पोस्ट करने वाली लड़कियों को इस कदर नागवार गुजरा की चार पांच लड़कियां इकठ्ठा होकर कमेंट करने वाली लड़कियों को सबक सिखाने के लिए पंहुच गयीं और फिर वहां सडक पर ही लड़कियों के दोनों गुटों मे शुरू हो गयीं दे दनादन। लड़कियों के दोनों गुटों मे जमकर लात घूँसे चले। लड़कियों की फाइट का एक विडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह जरूर देखें: https://www.facebook.com/share/v/zKRAYedTjxdUQ7Dm/?mibextid=qi2Omg

घटना हरिद्वार कोतवाली के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है, मामला इंस्टाग्राम की किसी पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ। कनखल क्षेत्र की कुछ लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट की थी, इस पर हरिद्वार की ब्रह्मपुरी क्षेत्र की किसी लड़की ने कोई कमेंट कर दिया जो पोस्ट करने वाली लड़कियों को नागवार गुजरा और उन्होंने पहले तो ब्रह्मपुरी की लड़की को तीन चार बार फ़ोन पर धमकाया फिर गुरुवार को चार पांच लड़किया ब्रह्मपुरी पंहुच गयी।

लड़कियों के पहुंचने के बाद जो हूआ उसे देखकर वंहा मौजूद लड़के भी हैरान रह गये। लड़कियों के दोनों गुटों मे पहले तू तू मैं मैं हुई और फिर हाथपाई लात घूंसों मे बदल गइ। सडक पर लड़कियों मे जमकर लात घूँसे चले। दोनों गुटों मे बीचबचाव में कुछ महिलाये भी आ गयीं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद दोनों गुटों को किसी तरह से शांत कराया गया। लड़कियों मे लात घूंसो की घटना को कुछ लोगो ने अपने कैमरों मे कैद कर लिया, जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here