7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के किन शहरों में आएगा नजर?

0
444

7 सितंबर को साल का आखिरी व दूसरे चंद्र ग्रहण के कारण आसमान में ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह ग्रहण 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा और 8 सितंबर को देर रात समाप्त होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा, जिसमें चंद्रमा धीरे-धीरे लाल और नारंगी रंग में चमकेगा। यह ग्रहण कुल 82 मिनट का होगा। यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी खत्म हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के समय पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। जानें 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के किन शहरों में नजर आएगा और ग्रहण का समय क्या होगा।

भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण: 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण देश के इन शहरों में आएगा नजर, देखें लिस्ट-

उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ

पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे

दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि

पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी

सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर रायपुर

भारत में चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा और कब समाप्त होगा: 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार देश में चंद्र ग्रहण रात 09 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। ब्लड मून का नजारा रात 11 बजे से नजर आएगा। यह ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर होगा।

भारत के अलावा किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण: भारत के अलावा 7-8 सितंबर को चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका में पश्चिम, दक्षिण अमेरिका में पूर्व, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here