9 साल के लड़के ने मेले में आई 8 साल की लड़की से किया रेप

0
825

9 साल के लड़के ने मेले में आई 8 साल की लड़की से किया रेप।

लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित मेले में एक नौ साल के लड़के ने आठ साल की लड़की का रेप कर दिया।

एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की पीजीआई के पास अर्जुनगंज के सिग्नल पर भीख मांगती है जबकि लड़का सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के पास रहता है और सड़कों पर गुब्बारे बेचता है।

दोनों एक- दूसरे को जानते हैं और मंगलवार की रात इलाके में आयोजित एक मेले में आये थे। बाद में लड़का लड़की को इकाना स्टेडियम के पीछे जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। लड़की ने अपने पिता को यह बात बताई। इसके पीड़िता के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here