उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उम्र में 45 साल के अंतर वाले इस जोड़े का इश्क कैसे परवान चढ़ा? ये चर्चा का विषय बना हुआ है। सगाई और हल्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह जोड़ा मशहूर हो गया गया है। ऐसे में उनकी मोहब्बत के किस्से चर्चा में हैं। हालांकि इन सबसे बेपरवाह यह जोड़ा नवरात्र के बाद उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा जब शुभ मुहूर्त में दोनों एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
रामसुगर-रानी के बीच कैसे पनपी मोहब्बत?
बताया जा रहा है कि इस लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया पर रील बनपाने से हुई। रानी, रामसुगर की बेटी की सहेली हैं। रामसुमेर की बेटी इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। इसी सिलसिले में अक्सर रानी उसके घर आया-जाया करती थी। इसी दौरान रामसुगर और रानी एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच मोहब्बत कब पैदा हो गई किसी को पता ही नहीं चला। दुनिया की नजरों से छिप-छिपाकर दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा और आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
रामसुगर एक बेटा-4 बेटियों के पिता, रानी भी 2 बच्चों की है मां
रामसुगर की उम्र 75 साल है। वह एक बेटा और तीन बेटियों के पिता हैं। सभी का विवाह हो चुका है। वहीं रानी भी विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन और बच्चों के अपने परिवारों में व्यस्त होने के बाद रामसुगर अकेलापन महसूस कर रहे थे। रानी ने उनकी जिंदगी का वह अकेलापन दूर कर दिया। करीब दो सालों के परिचय के बाद दोनों ने बाकी जीवन साथ बिताने का फैसला किया है। वहीं, रानी भी विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए..जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बाद यह निर्णय लिया।
धूमधाम से हुई सगाई, नवरात्र बाद होगी शादी
औरैया के सहार विकासखंड क्षेत्र के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और औरैया शहर की रहने वाली 30 साल की रानी राजपूत ने पिछले दिनों एक पार्लर में सगाई की थी। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। रामसुगर ने बताया कि नवरात्र के बाद शुभ मुहूर्त में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो गया। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। रामसुगर की हल्दी का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
शादी में दोनों परिवारों की सहमति
मिली जानकारी के अनुसार इस शादी में दोनों परिवारों की सहमति है। शादी को लेकर गांव में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि नवरात्र बाद शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार के चुनिंदा और करीबी रिश्तेदारों को ही न्योता दिया जाएगा। शादी की सभी रस्में परंपरागत ढंग से निभाई जाएंगी। दोनों परिवार इसकी तैयारी में जुटे हैं।










