वरमाला के बाद लापता हो गई दुल्हन… इंतजार करता रह गया दूल्हा, बैरंग लौटी बारात

0
494

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई। थोड़ी देर बाद वधू पक्ष के लोग उसे ढूंढकर लाए लेकिन तब दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान- मन्नौवल के बाद भी मामला नहीं सुलझा आखिर में बारात बैरंग लौट गई। वहीं ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://garjana.in/एग्जिट-पोल-के-बाद-कांग्रे/

यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीहरोड क्षेत्र का है। जहां बलिया शहर से गुरुवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत और जलपान के बाद द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्टेज पर मंगलगीत के बीच दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। जनवासा में पहुंचा दूल्हा कुछ देर बाद शादी के लिए मंडप में पहुंचा। इसी बीच पता चला कि अपने कमरे से दुल्हन गायब है। इसके बाद खलबली मच गयी। हालांकि लड़की पक्ष काफी देर तक यह बात छुपाये रखा।

पूरी तैयारी के बाद भी जब काफी देर तक शादी की रस्म शुरु नहीं हो सकी तो नाराज दुल्हा जनवासा में चला गया। इसी बीच लड़की के भागने की जानकारी बारातियों को भी हो गयी। काफी प्रयास के बाद परिजन व नाते-रिश्तेदार लड़की को खोजकर ले आये। इसके बाद दूल्हे को शादी के लिए बुलावा भेजा गया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बगैर विवाह के ही वापस चली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here