वन विभाग कार्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर दो चेतावनी… जाने पूरा मामला

0
107

वन विभाग कार्यालय पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि जंगली जानवरों के द्वारा उनकी फसलों को बर्बाद किया जा रहा है और वन विभाग तमाशा देख रहा है।

उत्तराखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष के गुलशन रोड ने कहा कि अब किसानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को जंगली जानवर तबाह कर देते है और हम बस देखते रहते है। उन्होंने कहा कि जब खेतों में सांप निकलते हैं तो उनको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंचती और अगर किसान अपने खेत से पेड़ काट ले तो वन विभाग की टीम के द्वारा उसका शोषण किया जाता है। किसानों के द्वारा अपने खेत में खड़े पेड़ों के लिए परमिशन लेनी पड़े तो उसे परमिशन के लिए दो-दो साल लग जाते हैं लेकिन अगर कोई ठेकेदार उन पेड़ों के लिए परमिशन ले उसको मात्र 15 दिनों में वन विभाग परमिशन दे देता है। वन विभाग के द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है अब यह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों ने कहा कि जल्द ही अगर वन विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाता है तो आने वाले समय में एक बड़ा धरना प्रदर्शन रुड़की वन विभाग के कार्यालय पर किया जाएगा। वही एसडीओ सुनील दत्त बलूनी ने कहा कि किसानों की जो नाराजगी है उसको समय रहते दूर किया जाएगा। किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here