गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर कहा, ऊपर से खुद भगवान भी आ जाएं तो भी…

0
131

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चाओं के बीच बुधवार के दिन दोनों ने अपने घर में धूमधाम से गणपति स्थापना की। खास बात यह रही कि कपल ने एक साथ पपराजी के सामने पोज दिए और सुनीता ने यह दावा किया कि अगर भगवान भी आ जाएं तो भी उन्हें और गोविंदा अलग नहीं कर सकते। हालांकि, कुछ समय पहले गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि सुनीता ने तलाक की अर्जी डाली थी।

सुनीता का बयान

सुनीता आहूजा ने एएनआई को दिए बयान में कहा, “अगर कुछ हुआ होता, तो हम आज इतने करीब नहीं होते। हमारे बीच जरूर कोई दूरी होती। हमें कोई अलग नहीं कर सकता, ऊपर से खुद भगवान भी आ जाएं तो भी नहीं… मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है, किसी और का नहीं। जब तक हम खुद कुछ न कहें, कृपया कुछ भी मत कहिए।”

वकील का दावा

गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने अगस्त 2025 में बीबीसी को दिए बयान में साफ कहा था, “सुनीता आहूजा ने पिछले साल दिसंबर में तमाम धाराओं के तहत गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी डाली थी। हालांकि, सब ठीक हो गया है। दोनों में समझौता होने जा रहा है। सुनीता ने जिन भी वजहों से गोविंदा तलाक मांगा था, मगर अब ये मसला सुलझने की‌ ओर है।”

बेटी का रिएक्शन

टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से साफ कहा था कि ये महज अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेतीं क्योंकि उनके लिए ये गॉसिप से ज्यादा कुछ नहीं हैं। टीना ने यह भी कहा था कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उन्हें इतना प्यारा परिवार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here