“पंजे से विरोधियों को मात, दवा से दिया रोगियों का साथ” विश्व फार्मासिस्ट डे पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी व विश्व चैंपियन दलजीत की कहानी

0
313

उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में कार्यरत मुख्य फार्मेसी अधिकारी व विश्व चैंपियन दलजीत सिंह गोराया अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाते है। 2006 में दिव्यांग कोटा में स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी अधिकारी का पद मिला, वर्ष 2006 से 2007 तक वह राजकीय चिकित्सालय हल्दी पंतनगर उधम सिंह नगर में कार्यरत रहे, वर्ष 2007 से फरवरी 2025 तक वह राजकीय चिकित्सालय रामनगर केलाखेड़ा (उधम सिंह नगर) कार्यरत रहे और फरवरी 2025 में उनका प्रमोशन फार्मेसी अधिकारी से मुख्य फार्मेसी अधिकारी में हुआ।

दलजीत सिंह की तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धियाे का परिणाम यह रहा कि उन्हें अपने गृह क्षेत्र के उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में ही सीट मिली। दलजीत सिंह 15 साल की कम उम्र से ही आर्म -रेसलिंग कर रहे हैं। पांव से दिव्यांग होने के कारण उनके पिता एवं गुरु अंतरराष्ट्रीय कोच सरदार अर्जुन सिंह गोराया ने उन्हें आर्म रैसलिंग के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार मे ही वह राष्ट्रीय अर्म – रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीत लाए थे, फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहीं से उनका विजयरथ निकलना शुरू हुआ और आज भी जारी है।

दलजीत सिंह आर्म रैसलिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण पदक, एशियाई चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप में 3 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दलजीत सिंह स्वास्थ्य विभाग में इकलौते ऐसे कर्मचारी हैं जो खिलाड़ी भी है, हालांकि ज्यादातर खिलाड़ी पुलिस या सेना में ही आते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सर्विस बुक भी ज्यादातर विशेष अवकाश मुख्यमंत्री सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री सम्मान, महानिदेशक चिकित्सा सम्मान, महानिदेशक पुलिस सम्मान, जिला अधिकारी सम्मान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्मान से भरी है। तीन पासपोर्ट उनके वीजाे से ही भरे हैं अमेरिका ,कनाडा, बुल्गारिया, स्लोवाकिया ,जर्मनी ,ऑस्ट्रेलिया, कज़ाख़िस्तान ,उज़्बेकिस्तान , मलेशिया, स्पेन, रूस अनगिनत देश के नामी पहलवानों को अनेकों बार चित करके अपने प्रदेश और देश स्वास्थ्य विभाग का नाम रोशन कर चुके है।

वर्ष 2022 में आर्म रैसलिंग पुलिस गेम्स में शामिल हुई थी तब से लगातार 4 वर्षों तक उन्होंने पुलिस स्टेट आर्मी रेसलिंग प्रतियोगिता संपन्न करवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर का उनको एवं उनके विभाग को ऑफिशियल पत्र आता है। उनके एवं उनकी ऑफिशियल टीम द्वारा पुलिस लाइन रुद्रपुर में उत्तराखंड पुलिस आर्म रैसलिंग का सिलेक्शन नेशनल गेम्स में किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज तक उन्हें स्वास्थ्य विभाग में जितने भी उच्च अधिकारी रहे उनका भरपूर सहयोग मिला। विश्व फार्मासिस्ट डे पर दलजीत सिंह गोराया की तमाम उपलब्धि पर उन्हें समस्त खेल प्रेमियों और बाजपुर के समस्त लोगों ने उन्होंने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here