ARTO और तहसीलदार ने चलाया ऐसा अभियान की वसूले 1.30 लाख रूपये..

0
980

एआरटीओ और तहसीलदार ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बाजपुर में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने दो प्राइवेट बसों और 2 ओवरलोड खनन सामग्री से भरे डम्परो का चालान किया। प्रशासन की कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी रोड पर चलने वाली अधिकांश बसों में सफर करने वाले यात्रियों को वाहन चालकों द्वारा मानक से अधिक यात्रियों को बैठाकर बसों का संचालन किया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद काशीपुर एआरटीओ अशित कुमार झा तथा तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर बाजपुर दोराहा और नैनीताल रोड पर ओवरलोड बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान प्रशासन की टीम ने 2 ओवरलोड बसों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की। वही इसके उपरांत छापेमारी की संयुक्त कार्यवाही के चलते बननाखेड़ा चौकी क्षेत्र से दो ओवरलोड डंपर का चालान किया। इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि सभी वाहनों से 130500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here