CID अफसर बनकर क्लीनिक में घुसा बदमाश, डॉक्टर को बंधक बनाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

0
320

उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हो गई। नगर के प्रतिष्ठित होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. गौरांग मोहपात्रा के घर में बने क्लीनिक में मंगलवार दोपहर एक अनजान व्यक्ति घुसा आया। आरोप है कि उसने खुद को सीआईडी अफसर बताते हुए चिकित्सक को धमकाया और 10 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की।

आरोपी ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और घर की तलाशी भी ली। विरोध करने पर उसने पिस्टल तानकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

10 लाख की रंगदारी

आरोपी ने कहा कि यदि उसे 10 लाख रुपये नहीं मिले तो वह पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपी डॉक्टर को धमकी देकर फरार हो गया।

डॉ. मोहपात्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

पुलिस सतर्क, इलाके में दहशत

घटना से आवास विकास कॉलोनी में दहशत फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here