सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार आंदोलनकारी, जनसंपर्क हुआ तेज

0
469

गर्जना न्यूज : बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत आज गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा नमूना में क्षेत्र के लोगों की बैठक संपन्न हुई। आंदोलन के संरक्षक कर्म सिंह पड्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/politics/जनजाति-गौरव-दिवस-पर-बिरसा/

बैठक में ग्राम नमुना व देयोरी क्षेत्र के किसान एकत्र हुए। बैठक में सर्व समिति से सभी ने एकमत होकर सरकार के साथ दो दो हाथ करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अपनी बात पर खरी नहीं उतर रही है और किसानों मजदूरों व्यापारियों के आंदोलन को अनदेखा कर रही है। चार महीने पूरे होने जा रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगता है।

यह वीडियो जरूर देखें : https://fb.watch/oklqrwYnru/?mibextid=RUbZ1f

साथ ही तय किया गया कि अब प्रत्येक घर के दो सदस्य आंदोलन में लगातार सक्रिय रहेंगे एवं प्रभावित 20 गांव के अलावा भी बाजपुर तहसील के अन्य गांव में भी संपर्क कर लोगों को आंदोलन के साथ जोड़ा जाएगा। जब तक सरकार भूमि धरी अधिकार वापस नहीं दे देती कब तक आंदोलन को जारी रखना का संकल्प दोहराया गया।

बैठक में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, आयोजक राजनीत सिंह सोनू, भाकियू एकता उग्रहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, भाकियू कुमाऊ मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, कुलबीर सिंह, हरमिंदर सिंह बराड़, दलजीत सिंह रंधावा, राजेंद्र सिंह गिल, सतनाम सिंह रंधावा, अमरनाथ शर्मा, हरदेव सिंह एल, सनी निजर, गगन सरना, सनी खेरा, लखविंदर सिंह, काका सिंह, जसजीत भुल्लर, सलामत हुसैन, गुरविंदर सिद्धू सुखजीत सिंह, रंजीत शाकर आदि थे।

क्रमिक अनशन पर बैठे पांच किसान

आज क्रमिक अनशन पर बाबू सिंह चौहान, बस्सन सिंह, देवेश प्रताप सिंह, सिकंदर सिंह व हरदीप सिंह को भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा द्वारा माल्यार्पण कर बैठाया गया।

आंदोलन स्थल पर हुई शोक सभा

आज आंदोलन स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की बड़ी बहन माता गुरदीप कौर व भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़े सनी सूद की माता मधु सूद के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दोनो परिवारो के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई।

कल होगी बिरहा क्षेत्र की जनसंपर्क बैठक

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा व आयोजक राजनीति सिंह सोनू ने बताया कि कल प्रातः 11:30 बजे बिराहा पहाड़पुर क्षेत्र के किसानो की जनसंपर्क बैठक गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब में होगी और लोगों को आंदोलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here