उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, अजय बने जिलाध्यक्ष और रावेंद्र चौहान बने कोषाध्यक्ष

0
234

गदरपुर के गूलरभोज स्थित ए एन के इंटर कॉलेज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अजय कौशिक को जिला अध्यक्ष और रावेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बता दें कि गदरपुर के ए एन के इंटर कॉलेज गुलरभोज में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के प्रथम आगमन पर शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर उधम सिंह नगर जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें अजय कौशिक को जिलाध्यक्ष, शमशेर अहमद को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को जिला मंत्री और रावेंद्र चौहान को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और संगठन को मजबूत बनाएं रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here