चौकी प्रभारी ने फरियादी महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, राज खुलने पर SSP ने लिया ये ऐक्शन

0
1148

उत्तराखंड के देहरादून की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी के अनुसार, एक महिला ने राजपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। देहरादून स्थित उसके घर में एक साल पहले चोरी हो गई थी। उस समय मनोज भट्ट कुठालगेट चौकी इंचार्ज थे। पुलिस जांच के दौरान भट्ट और महिला के बीच दोस्ती हो गई।

आरोप है कि तब दारोगा ने खुद को अविवाहित बताया था। इसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। वो उसे कई बार अपने किराये के फ्लैट पर भी ले गया। महिला भट्ट के साथ नैनीताल भी गई थी। इस बीच, भट्ट की पत्नी को शक हो गया। बाद में दरोगा की पत्नी ने उक्त महिला को भट्ट के शादीशुदा होने की जानकारी दी।

आरोप है कि मामला खुलने के बाद दारोगा ने महिला को सरकारी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। दारोगा वर्तमान में मयूर विहार चौकी का इंचार्ज था। पीड़ित महिला कनाडा में पढ़ी-लिखी है और उसका पति कनाडा में नौकरी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here