करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

0
2

कानपुर के विष्णुपुरी में करवाचौथ से एक दिन पहले पति से मेहंदी लगवाने जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे हैलट अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने

कानपुर, संवाददाता: करवाचौथ से एक दिन पहले हाथ में मेहंदी लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी जहर खा लिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। विष्णपुरी निवासी राजू पेंटिग का काम करते हैं। परिजन ने बताया कि करवाचौथ को लेकर राजू की पत्नी पिंकी बुधवार से ही तैयारी कर रही थी। बुधवार रात को उसने पति से साथ चलकर मेहंदी लगवाने की बात की। जिस पर पति ने कहा कि त्योहार पर ज्यादा काम होने के कारण वह नहीं जा पाएगा। वह अकेले जाकर मेहंदी लगवाले।

इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पति काम पर चला गया। जिसके बाद पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात राजू जब घर लौटे तो पिंकी की हालत बेहद खराब थी। वह पत्नी को लेकर तुरंत हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान पिंकी की मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here