गूगल से खोजा एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर, UPI से पांच रुपये भेजने के लिए कहा, फिर गंवा दिए डेढ़ लाख

0
83

महिला ने गूगल पर एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि केवल पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने पर सामान घर पहुंचा दिया जाएगा। महिला ने यूपीआई के माध्यम से पांच रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग ने कहा कि भुगतान प्राप्त नहीं हुआ और दोबारा पांच रुपये भेजने को कहा। इस बार पति के मोबाइल से भी पांच रुपये भेज दिए। और फिर महिला बड़ी ठगी का शिकार हो गई।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की फर्जी हेल्पलाइन के जरिये ठगों ने एक परिवार से एक लाख 63 हजार रुपये ठग लिए। मामले में शुक्रवार को बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जीएमएस रोड स्थित वंसुधरा अपार्टमेंट निवासी अरविंद कृष्ण गुप्ता ने शिकायत दी कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका सामान छूट गया था।

उनकी पत्नी ने गूगल पर एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि केवल पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने पर सामान घर पहुंचा दिया जाएगा। झांसे में आकर उनकी पत्नी ने यूपीआई के माध्यम से पांच रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग ने कहा कि भुगतान प्राप्त नहीं हुआ और दोबारा पांच रुपये भेजने को कहा।

पति के मोबाइल से भी पांच रुपये भेजे
इस बार पति के मोबाइल से भी पांच रुपये भेज दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके तुरंत बाद दोनों मोबाइल फोन हैक हो गए और बैंकिंग ऐप गायब हो गए। इसी दौरान ठगों ने उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,63,000 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उसी दिन सुबह 10:45 बजे नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here