दिल्ली-उत्तराखंड में खालिस्तानी आंतकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस; बढ़ाई गई सुरक्षा

0
1

खुफिया एजेंसियों ने राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में संभावित खालिस्तानी आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आतंकवादी आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों को निशाना बना सकते हैं, विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मंदिर और रेलवे स्टेशन।

दरअसल खुफिया एजेंसियों को ऐसे ईमेल की जानकारी मिली हैं जिनमें खालिस्तानी आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है। एजेंसियां इस ईमेल को गंभीरता से ले रही है और किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। ईमेल में खासतौर पर मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशन, पुलिसकर्मियों और नेताओं को टारगेट करने की बात कही गई है।

धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई एजेंसियां

न्यूज 18 के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब इन धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तानी समर्थक किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईमेल मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस और दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। दोनों ही राज्यों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस से पहले भी अलर्ट जारी किया था

साल 2026 के दौरान यह पहला मौका नहीं है जब राजधानी और उसके पास के इलाकों में खुफिया एजेंसियों ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले भी खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। अलर्ट जारी करते हुए कहा गया था कि खालिस्तान समर्थक संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी गुट दिल्ली सहित कई शहरों को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल की थीं।

लाल किले के पास हुआ था आतंकी हमला

मालूम हो कि बीते साल नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास एक कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में कुल 11 लोगों की मौत हुई थी। एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने 14 मई को मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। आतंकी ने सफेद i20 कार में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। धमाका इतना तेज था कि मेट्रोल स्टेशन के कांच के शीशे तक टूट गए थे और धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here