परवान चढ़ गया मामी-भांजी का प्यार, मंदिर में रचा ली शादी; अनोखी लव स्टोरी

0
106

यहां एक शादी काफी चर्चा में है। दरअसल यहां दो महिलाओं ने आपस में शादी रचा ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही महिलाएं रिश्ते में मामी-भांजी हैं। दोनों ही बेलवा की रहने वाली हैं और दोनों के बीच करीब तीन साल से इश्क चल रहा था। इन दोनों ने सासामुसा में स्थित एक दुर्गा मंदिर में शादी रचाई है। मामी-भांजी ने एक साथ रहने की कसमें भी खाई है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के सासामुसा रेलवे स्टेशन के नजदीक इस मंदिर में हुई शादी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

मामी शोभा कुमार और उनकी भांजी सुमन कुमारी ने शादी करने के बाद यह भी कहा है कि अब वो दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर रहेंगी। मंदिर में इन दोनों ने शादी की सभी रस्में अदा की और एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाया। गले में मंगलसूत्र डालने के अलावा सिंदूर लगाकर इन दोनों ने सात फेरे भी लिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, भांजी के प्यार में पड़ी मामी सुमन ने कहा कि शोभा बहुत सुंदर है। मामी के मुताबिक, उनको इस बात का डर था कि सुमन की शादी कही और हो जाएगी और उनकी भांजी उन्हें छोड़ कर चली जाएगी। बस इसी डर से दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। मामी- भांजी ने इस शादी के बाद कहा कि अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता है।

यहां दो शादीशुदा महिलाओं की लव स्टोरी चर्चा में

गोपालगंज में हुई यह समलैंगिक शादी चर्चा में है। इधर इससे पहले बिहार के ही जमुई जिले में भी दो शादीशुदा औरतों द्वारा आपस में विवाह रचाने की खबर सामने आई। यहां दो शादीशुदा महिलाओं ने अपने पति और बच्चों को बिना बताए शादी रचा ली। जब यह दोनों एक साथ कही फरार होने की फिराक में थे तब घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मामला थाने में पहुंच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानून के मुताबिक, कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों महिलाओं के बीच रॉन्ग नंबर की वजह से बातचीत शुरू हुआ और फिर दोनों अक्सर मोबाइल पर बातचीत करने लगे। जल्द ही बातचीत का यह सिलसिला प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here