लव अफेयर में गर्लफ्रेंड ने पहले 50 हजार रुपये ऐंठे, फिर बॉयफ्रेंड को घर बुला पीटा

0
116

यूपी के अलीगढ़ में एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को ठगा और फिर उसकी पिटाई करवा दी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में पहले एक युवती ने युवक से करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। फिर रुपये देने के बहाने बन्नादेवी क्षेत्र में अपने घर पर बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देहलीगेट क्षेत्र के कनवरीगंज निवासी मोहन लाल के अनुसार उनका एक लड़की से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दानपुर निवासी कामनी और उसका भाई प्रियांक उससे रुपये लेते रहे। दोनों ने मिलकर उससे करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो कामनी ने रुपये देने के बहाने उसे मेलरोज बाईपास स्थित किराये के मकान में बुलाया। वहां पहले से मौजूद हिमांक वाष्र्णेय, माधव वाष्र्णेय और एक अन्य ने लाठी-डंडे और बेल्ट से मोहन के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे मरा समझकर वहीं छोड़ गए थे। मारपीट के दौरान हुए शोर को सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मोहन लाल कमरे में घायल पड़ा है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कामनी, प्रियांक, हिमांक, माधव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के किराए के मकान से भी सबूत लिए गए हैं। साथ ही उनके पतों पर भी जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़कर जल्द उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित की हालत में अब सुधार है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके मेडिकल के बाद आगे की जानकारी ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here