देहरादून में 6 माह की गर्भवती दलित महिला से रेप, पंचायत में पति को थमाए 1 लाख रुपए

0
82

देहरादून के चकराता के एक राजस्व ग्राम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के एक रसूखदार शख्स ने छह माह की गर्भवती दलित महिला से रेप किया। आरोप है कि इसके बाद उसके पति को एक लाख रुपये देकर पंचायत के माध्यम से मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया गया।

पीड़ित दंपति का आरोप है कि इस संबंध में किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला क्या है

चकराता राजस्व ग्राम की एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति के साथ किराए का कमरा लेकर विकासनगर में रहती है। बूढ़ी दीवाली को वह परिवार के साथ अपने गांव गई थी। महिला ने बताया कि 28 नवंबर को वह दोपकर करीब 12 बजे कपड़े धोने के लिए घर के पास ही पनियार में गई हुई थी।

इसी दौरान गांव का ही एक युवक मुकेश पीछे से आया और छेड़खानी करने लगा। चिल्लाने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पास में ही शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि जब उसने यह बात अपनी पति को बताई। इसके बाद उन्होंने गांव के स्याणा से कानूनी कार्रवाई के लिए मदद मांगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here