कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

0
16

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में नई संहिताओं, राज्य सरकार के विकास कार्यों, चार धाम यात्रा और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं।

डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड कई मामलों में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

फूकेंगे चुनावी बिगुल

माना जा रहा है की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक बड़ी सभा के माध्यम से अमित शाह प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here