सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की से रेप, पटना के गेस्ट हाउस में बड़ा कांड

0
5

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बस में सफर के दौरान आरोपित से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सरकार में वरीय अधिकारी बताते हुए कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा किया था। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने पटना

खगौल। पटना के एक गेस्ट हाउस में शर्मनाक कांड हुआ है। पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के पीजीएस मोड़ स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में रविवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो चुका था। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए एम्स फुलवारी भेजा। किशोरी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

बस में आरोपित से हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बस में सफर के दौरान आरोपित से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सरकार में वरीय अधिकारी बताते हुए कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा किया था। परिचय के बाद करीब एक सप्ताह तक दोनों में फोन पर बात हुई। आरोपित ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे पटना बुलाया था।

कागजात के बहाने गेस्ट हाउस बुलाया

पीड़िता ने बताया कि रविवार को कागजात और प्रक्रिया पर बात करने के बहाने सैनिक गेस्ट हाउस बुलाया । पीड़िता का आरोप है कि उसने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक अंकित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के कमरे को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही आगंतुक रजिस्टर जब्त कर जांच की जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपित आरा के आसपास का रहने वाला बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here