एक्स्ट्रा छोले को लेकर दिल्ली में मर्डर! युवक को चाकुओं से गोद डाला; आरोपी गिरफ्तार

0
3

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक ठेले वाले ने एक्स्ट्रा छोले मांगने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, वो गाड़ी चालक था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोले वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिंटू गुप्ता के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक संजय के छोटे-छोटे बच्चे हैं।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को ज्वालापुरी नाले के पास संदीप छोले खा रहा था। इस दौरान छोले वाले और संदीप के बीच एक्स्ट्रा छोले को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान छोला दुकानदार ने संदीपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप को गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

बहस के बाद चाकू से किया था हमला

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार रात को संदीप फूडकार्ट पर पहुंचा और छोले का ऑर्डर दिया। इस दौरान छोला खाने के कुछ देर बाद संदीप ने एक्स्ट्रा छोले मांगे और आरोपी वेंडर ने मना कर दिया। छोले को लेकर शुूरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी वेंडर ने चाकू उठाई और संदीप के पेट में तीन-चार बार हमला कर दिया। इस हमले में संदीप बुरे तरह से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके बाद पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने संदीप पर कई बार चाकू से हमला किया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी भी मिला है, जिसने वेंडर के खिलाफ बयान दिया है।

जोड़ी गई हत्या की धारा

इस मामले में पुलिस ने आरोपी वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पश्चिम विाहर वेस्ट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित की मौत के बाद मामले में मर्डर की धारा 103(1) भी जोड़ी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here