चुनाव से पहले 7000 करोड़ का अनुपूरक बजट, बेटियों को सरप्राइज दे सकती है धामी सरकार

0
25

गैरसैंण में आज शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ‘घमासान’ के आसार हैं। सरकार सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी का ऐलान किया है। वहीं, सरकार का कहना है कि विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अनुपूरक बजट मंगलवार को गैरसैंण विधानसभा में पेश होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड में ऐन चुनाव से पहले लाए जा रहे अनुपूरक बजट में कई सरप्राइज चुनावी पैकेज सामने आ सकते हैं। खासतौर पर बेटियों, महिलाओं और युवाओं को लेकर सामाजिक सेक्टर की विशेष योजनाओं की घोषणाओं से सीएम धामी चौंका सकते हैं।

इस अनुपूरक बजट को चुनाव के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी इस अनुपूरक बजट में चुनाव के लिहाज से कई गेमचेंजर घोषणाएं कर सकते हैं।

बेटियों के लिए बड़ी घौषणाएं संभव

जानकारों का कहना है कि सबसे अहम महिलाओं और बेटियों के लिहाज से होने वाली घोषणाएं और उनके लिए बजट के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था इस अनुपूरक बजट में हो सकती है। इन घोषणाओं, योजनाओं के जरिए चुनाव से पहले एक लंबी लकीर खींचने की तैयारी हो सकती है। भाजपा सरकार की कोशिश रहेगी इन नई योजनाओं के जरिए चुनाव से पहले एक बड़े वर्ग को साधा जा सके।

मुख्यमंत्री बोले, मौजूदा दशक उत्तराखंड का होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस योजना का शिलान्यास किया जाता है, उसका तय समय पर काम पूरा कर उद्घाटन भी किया जाता है। अब योजनाओं की घोषणा कर उन्हें दशकों तक लटकाया नहीं जाता। सरकार मौजूदा दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का फोकस आम जन के जीवन को आसान बनाने पर है। उसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस अनुपूरक बजट में भी राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के इंतजाम किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here