गुरुग्राम में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना में 2 बच्चियां जिंदा बच गईं।
गुरुग्राम में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना में 2 बच्चियां जिंदा बच गईं। मिनी तालाब में लगे साइड टिन शेड को तोड़कर लड़कियां नहाने के लिए घुसी थीं। दोनों बच्चियां बिहार के दरभांगा की रहने वाली थीं।
मामला गुरुग्राम के सेक्टर-71 का है। यहां के कंपनी गोल्फ में बने मिनी तालाब में चार बच्चियां डूब गईं। इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां डूबीं लेकिन जिंदा बच गईं। इस घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि चारों लड़कियां टिनशेड तोड़कर तालाब में घुसी थीं और नहा रही थीं। इस दौरान 12-13 साल की चार बच्चियां तालाब में डूब गईं और दो की मौत हो गई।
बादशाहपुर थाने में केस दर्ज
इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बिहार के रहने वाले रामविनय मेहतो की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।










