जेल में भक्ति में डूबी श्रद्धा दुबे, कभी शाम ढले पार्टियां होती थी, अब दिन भर योग और पूजा-पाठ

0
4

लखनऊ जिला जेल में शिवा शर्मा हत्याकांड में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे भक्ति में डूब गई हैं। कभी शाम ढलने के बाद पार्टियां करने वाली मॉडल श्रद्धा दुबे अब दिन भर योग और पूजा-पाठ कर रही है। जेल में श्रद्धा अब योग और अध्यात्म के सहारे समय बिता रही है। श्रद्धा के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला है। बैरक में अपनी बहन और अन्य महिला बंदियों के साथ बातचीत कर दिन गुजार रही है। अब तक कोई परिजन या परिचित मिलने नहीं पहुंचा है। अब तक उसकी सिर्फ दो बार वकील से मुलाकात हुई है।

पुलिस ने 22 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश को जेल भेजा था। श्रद्धा व उसकी बहन से अब तक पिता, भाई व कोई रिश्तेदार मिलने नहीं आया है। हालांकि जेल प्रशासन को मुलाकात करने वाले परिजनों के नाम सौंपे थे। जेल सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा शुरुआत में काफी बेचैन दिखी। अब धीरे धीरे उसके व्यवहार में बदलाव दिख रहा है। उसने अपनी दिनचर्या में योग और पूजा-पाठ आध्यात्मिक गतिविधियों को शामिल किया है।

बैरक की दूसरी महिलाओं से साथ बातचीत भी कर रही

सुबह और शाम को योग और पूजा पाठ में समय व्यतीत कर रही है। बाकी दिन में बैरक की दूसरी महिलाओं से साथ बातचीत में बीत रहा है। बहन रश्मि के साथ भी उसका ज्यादातर समय बीत रहा है। जेल प्रशासन के मुताबिक तीनों की दिनचर्या सामान्य बंदियों की तरह है। उन्हें जेल के निर्धारित नियमों के अनुसार रखा गया है। प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और चालक की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही है।

लग्जरी और लाइफ स्टाइल छिनने से परेशान थी

शुरू-शुरू में श्रद्धा अचानक लग्जरी और लाइफ स्टाइल छिन जाने के कारण बैरक में काफी बेचैन और परेशान रहती थीं। लेकिन जमानत और जल्द रिहाई की उम्मीदें खत्म होने के बाद अब श्रद्धा में बदलाव आया है। वह बैरक में अन्य महिला बंदियों से घुलने-मिलने लगीं। योग कर रही है। पूजा-पाठ में लगी रहती है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। बताया गया कि कारोबारी शिवा शर्मा श्रद्धा के साथ उसी फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद पुलिस ने काफी तलाश करने के बाद नागपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here