उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाले के पास खाली पड़ी जमीन से 40 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की गई है।
उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाले के पास खाली पड़ी जमीन से 40 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिन ने बताया कि महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे पता चलता है कि उस पर पत्थरों से हमला किया गया।
पहचान कर रही पुलिस
पुलिस महिला की पहचान स्थापित करने और उसके परिवार के सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और हत्या के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पत्थर से सिर कुचलने की कोशिश
पुलिस को तोमर कॉलोनी में पंप हाउस के पास महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। महिला के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। प्रापर्टी डीलर ने महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की हालत देखकर कैट्स एम्बुलेंस को फोन किया। कैट्स वाले ने महिला को मृत बताया तो फारेंसिक और क्राइम टीम को बुलाया गया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। राधा नाम की यह महिला चार साल पहले तक इस इलाके में किराए पर रहकर रेहड़ी लगाती थी। फिर वह बच्चों के साथ सिंघु गांव में रहने के लिए चली गई। लेकिन महीने दो महीने में इलाके में आकर शराब पीकर घूमती थी। महिला को स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह घूमते हुए देखा, फिर देर रात को भी नशे में धुत होकर घूमते हुए देखा था। फुटेज में 12 बजे के आसपास महिला के साथ एक युवती जाते हुए दिखी। फिर युवक ने युवती को आगे जाने दिया और महिला को लेकर कैमरे से दूर दूसरी तरफ चला गया।










