महिला को रसमलाई में नशीला पदार्थ मिलकर खिलाने और बलात्कार करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी एक महिला ने बीते दिनों कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका पति हल्द्वानी में नौकरी करता है और वह बच्चों के कपड़े लेने के लिए मुंडिया पिस्तौर स्थित दुकान पर जाती थी। महिला ने बताया कि दुकान स्वामी अनीस पुत्र नौसे ने उसके घर पर आना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने बताया कि मई माह में अनीस उसके घर पर पहुंच गया और एक पॉलिथीन में उसे रसमलाई दी।
महिला ने बताया कि रसमलाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई और अनीस ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो अनीश ने उसके साथ मारपीट की और उसकी अश्लील फोटो उसके पति को भेजने की धमकी दी। वहीं महिला ने यह भी बताया कि 25 जुलाई को अनीश ने उसके घर में आकर जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अनीश ने उसे 13 अगस्त को 2 लाख रुपए देने की मांग की ओर पैसे नहीं देने पर उसकी अश्लील फोटो उसके पति को देने की धमकी दी।
साथ ही महिला ने यह भी बताया कि पैसे नहीं देने पर अनीश ने उसके पति को फोटो भेज दी। जिसके बाद जब उसके पति ने अनीश से बात की तो अनीश ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला ने 16 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर पर अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।










