बाजपुर में 6 वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकतें, 12 वर्षीय किशोर के खिलाफ पुलिस ने केस किया दर्ज…

0
57

कोतवाली से सटे एक गांव में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर पर 6 वर्ष की मासूम के साथ अश्लील हरकतें का आरोप लगा है। पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धारओं में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को एक गांव निवासी महिला कोतवाली पहुंची थी जहां उसने गांव के ही एक 12 वर्षीय किशोर के उपर उसकी 6 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। तहरीर में उसने पुलिस को बताया था कि उसकी मासूम पुत्री घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी की आरोपी किशोर आया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर पास के खाली मकान में ले गया जहां उसने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें की।

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से SSP को मिली सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

उसकी बेटी रोते हुए घर आई और उसकी घटना बताई। जब उसकी पुत्री घर आई तो उसके कपड़े खून से सने थे। पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ पहले भी इस किशोर के गलत हरकतें की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मासूम की मेडिकल जांच कराई है। इस मामले की जांच महिला एसआई रूचिका कर रही हैं।

विनोद फर्त्याल, एसएसआई बाजपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here