वनकर्मियों की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़, रेंजर समेत तीन कर्मचारियों को लगी गोली

0
111

तराई केंद्रीय वन प्रभाग रेंज में शुक्रवार 6 सितंबर को वन तस्कर और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में रेंजर सहित तीन वनकर्मी को गोली लगी. तीनों घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि इस दौरान मौका पाकर वन तस्कर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक वनकर्मियों की टीम गश्त पर निकली हुई थी. तभी तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज में वन विभाग की टीम का सामना लकड़ी तस्करों से हो गया. लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में रेंजर रूपनारायण गौतम समेत दो अन्य वनकर्मियों को गोली लगी. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वनकर्मी बाइक पर फरार हो गए.मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

इस दौरान टीम ने वन तस्कर की एक बाइक और पेड़ काटने का हथियार जब्त किए. साथ ही घायल रेंजर और दोनों वनकर्मियों को हॉस्पिटल भिजवाया गया. अधिकारियों ने बताया कि तीन घायलों कर्मचारियों की हालत स्थित है. वन विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि हाल ही में वन विभाग की टीम ने एक वन तस्कर को गिरफ्तार किया था. वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर लकड़ी तस्करों के मसूबों को नाकाम करने में लगी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here