PINK TOILET बनने की हुई शुरुवात, भूमि का हुआ निरीक्षण

0
70

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की शुरुआत हो चुकी है, इसी के चलते नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और पॉलिप्लेक्स कंपनी के अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कराए जाने की बात कही है।

बता दें कि बाजपुर नगर पालिका प्रशासन और निवर्तमान पालिका बोर्ड द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। जिसकी क्षेत्र की महिलाओं को बेहद जरूरत थी। यही कारण है कि महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति होने के बाद एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने जनता के हित में एक के बाद एक फैसले लेते हुए बाजपुर में पिंक टॉयलेट बनाने की बात कही।

इसी के चलते एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और पॉलिप्लेक्स कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी जनमेजय तिवारी ने तहसील परिसर में खाली जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने पॉलिप्लेक्स कंपनी के सीएसआर फंड से पिंक टॉयलेट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा की पिक टॉयलेट की क्षेत्र में बेहद जरूरत है। जिसका केवल महिलाएं ही उपयोग कर सकती है।

वही पॉलिप्लेक्स कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी जनमेजय तिवारी ने कहा कि पिंक टॉयलेट का प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और संभवत दो माह में पिक टॉयलेट को बनकर तैयार कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here