अल्मोड़ा से शादी में आए युवक की सोने की अंगूठियां हुई चोरी, पुलिस को दी तहरीर..

0
105

अल्मोड़ा से बाजपुर शादी में आए एक युवक की सोने के दौरान तीन सोने की अंगूठी चोरी हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, वही बाजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दे कि अल्मोड़ा निवासी मनोज कुमार ने बाजपुर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 26 अक्टूबर को अपने पड़ोसी की शादी में बाजपुर आया था। जहां शादी के उपरांत रात में सोने के दौरान उसके पर्स में रखी तीन सोने की अंगूठी को कुछ लोगों ने चोरी कर लिया।

मनोज ने बताया कि उसकी सोने की अंगूठी की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपए है। इस दौरान पीड़ित ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वही बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया की अंगूठी चोरी होने के मामले में एक तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here