खेलते हुए 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया 5 साल का बच्चा, दर्दनाक हादसा

0
171

एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेलते समय 5 साल का बच्चा 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना राजस्थान के सिरोहा जिले के डेरना गांव में गुरुवार रात को उस समय घटित हुई, जब रवि (5) नामक बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि गांव थाने से 12 किलोमीटर दूर है। बचाव दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here